वर्षिक खेल भविष्यफल 2017
(वैदिक ज्योतिष-मून साइन के अनुसार)
पं. भानुप्रतापनारायण मिश्र
भारत की राशि कर्क है। 2017 में भारत में खेल और खिलाड़ियों को कभी ख़ुशी, कभी गम ही मिलेगा। कुछ व्यक्तिगत खेलों में जरूर अचरज भरे प्रदर्शन
होंगे। हां, जब शनि
जनवरी में धनु राशि में प्रवेश करेगा तो जरूर अच्छी सूचनाएं देगा। जनवरी से वृष, कन्या पर शनि की ढैयया चलेगी तो वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर शनि की साढे़साती। जिन खिलाड़ियों की यह राशियां
हैं उनका खेल नई उचाइंया छू सकता है यदि उनका शनि अपनी नीच राशि मेष में नहीं हैं।
लेकिन अप्रैल में जब शनि धनु में वक्री गति से चलते हुए जून में वृश्चिक राशि
में प्रवेष करेंगा तब फिर खेलों में कुछ नया संकट पैदा होगा। इस दौरान शनि से
प्रभावित ढैयया वाली राशियों वृष और कन्या को राहत मिलेगी। सितंबर के पहले पखवाडे़
में मेष,
मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ राशिवाले खिलाड़ियों को लाभ होगा।
सितंबर में राहु सिंह राशि को छोड़कर कर्क और केतु कुंभ राशि को छोड़कर मकर राशि
में प्रवेष करेगा जिससे आगामी 18 महीनों में जहां राहु के कारण वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशिवाले खिलाड़ियो को बहुत लाभ होगा तो वहीं
केतु के कारण मेष, सिंह,
वृश्चिक और मीन राशिवाले खिलाड़ियो की पौ बारह रहेगी।
मेष- (स्टार खिलाडी- कैरोलिन मारीन, विजेन्द्र कुमार) शनि की ढैयया जनवरी में उतर जाएगी पर साल
के मध्य में कुछ महीनों के लिये फिर शुरू होगी। संभव है कि खेल में कुछ कमी उजागर
हो जाए। लेकिन सितंबर में गुरू के तुला राशि में जाने से जातक को बहुत फायदा होगा।
कई पुरस्कार जीत सकते हैं। केतु अनुकूल रहेगा इसलिए गणेश और सूर्य की की पूजा से
लाभ होगा। लाल-गुलाबी रंग से लाभ होगा।
वृष- (स्टार खिलाडी- मैसी, वीरेन्द्र सहवाग, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण) जनवरी में शनि की ढैयया शुरू होगी जिससे
आपको कई पुरस्कार जीतने में सफलता मिलेगी। लेकिन इसके लिये जातक को कड़ा संघर्ष करना होगा अपनी सेहत और व्यवहार को
लेकर। गोचर में शुभ गुरू सितंबर तक तो मजबूत राहु सितंबर के बाद खेल जीवन में
उल्लेखनीय उपलब्धियां लाएगा। चोट से बचने का प्रयास करें। गणेश जी के साथ हनुमान
जी की पूजा से लाभ होगा। नीला और काला रंग आपके लिए शुभ है।
मिथुन- (स्टार खिलाडी- युवराज सिंह) शनि के जनवरी के बाद प्रतिकूल होने से जातक
का प्रदर्शन मिश्रित फल वाला रहेगा। राहु के सितंबर तक अनुकूल होने से पुरस्कार
मिल सकते हैं। बीच के कुछ माह शनि के वक्री रहने से जातक किसी विवाद में फंस सकते हैं। सितंबर में गुरू
के अनुकूल होने से आपके खेल में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। नए विज्ञापन करने का
अवसर मिलेगा। गणेश जी के साथ हनुमान पूजा से आपको लाभ होगा। हरा और सफेद रंग लाभ
देगा।
कर्क- (स्टार खिलाडी डेविड वार्नर) गुरू और राहु-केतु के पूरा साल विपरीत दशा
में रहने से खेल प्रभावित हो सकता है। लेकिन जनवरी में शनि के धनु राशि में जाने
से जातक को थोड़ा लाभ होगा। खेल के अलावा कहीं ओर व्यस्त होने से प्रदर्शन में
गिरावट आ सकती है। गणेश जी के साथ कार्तिकेय जी की पूजा से लाभ। लाल और सफेद रंग
से लाभ होगा।
सिंह- (स्टार खिलाडी -सरेना विलियम्स, शिखर धवन) गुरू के सितंबर तक अनुकूल रहने से निश्चित ही
अच्छा प्रदर्शन करते रहने का अवसर मिलेगा। लेकिन शनि पूरा साल प्रतिकूल रहने से प्रदर्शन
में कुछ गिरावट आ सकती है। सितंबर में राहु-केतु के राशि परिवर्तन होने से राहु
अच्छा फल प्रदान करेगा तो केतु खेल में बाधा डाल सकता है। शनि की ढैयया जनवरी में
समाप्त होगी लेकिन बीच के कुछ माह शनि के वक्रीरहने से फिर खेल स्तर गिर सकता है।
एकल खेल में जरूर विजय मिलेगी। साथी खिलाड़ियों में नाराजगी रह सकती है। गणेश जी की
पूजा के साथ सूर्य पूजा जरूर करें। गुलाबी और लाल रंग शुभ है।
कन्या- (स्टार खिलाडी- विराट कोहली, पीवी सिन्धु) जनवरी तक शनि के अनुकूल होने से प्रदर्शन
अच्छा रहेगा उसके बाद शनि के धनु राशि में जाने से शनि की ढैयया शुरू होगी। तब प्रदर्शन
में गिरावट आ सकती है। साथी खिलाड़ियों मतभेद होंगे तो सेहत भी खराब हो सकती है।
सितंबर तक राहु भी खराब गोचर के कारण परेषान करेगा लेकिन इसी सितंबर राहु जब कर्क राशि
में प्रवेष करेगा और गुरू तुला राशि में जाएगा तब निश्चित ही खेल में निखार आएगा।
पुरस्कार मिलेंगे। हरा और सफेद रंग लाभ देगा। गणेश जी के साथ हनुमान जी की पूजा
जरूर करें साल भर।
तुला- (स्टार खिलाडी- राबिन सिंह) शनि की साढ़ेसाती जनवरी
में शनि के धनु राशि में जाने के बाद समाप्त होगी। इसके बाद शुरूआती कुछ माह तक जातक
के खेल में उल्लेखनीय सुधार आएगा। बीच के कुछ माह शनि के वक्रीरहने से फिर आपका
खेल स्तर गिर सकता है। अक्टूबर में शनि के धनु में पुनः जाने से खेल में उल्लेखनीय
सुधार आएगा। गुरू सालभर तक अशुभ फल प्रदान करता रहेगा। राहु के सालभर अनुकूल होने
से नए विज्ञापन मिलेंगे। चोट से बचने का प्रयास करें। कुल मिलाकर शनि और राहु के
अनुकूल रहने से खेल की सराहना होगी। काला और नीला रंग शुभ है। लाभ होगा गणेश जी की
पूजा से।
वृश्चिक- (स्टार खिलाडी- साक्षी मलिक,साइना नेहवाल, सुशील कुमार, रोजर फेडरर) पूरे साल शनि की साढ़ेसाती के कारण प्रदर्शन कभी
खुषी कभी गम वाला रहेगा। रिकार्ड तोड़ सकते हैं तो जीत कभी हाथ से निकल भी जाएगी।
गुरू और राहु सितंबर तक अच्छा फल प्रदान करेंगे। बीच के कुछ माह शनि के वक्री रहने
से फिर खेल स्तर गिर सकता है। डोपिग में फंस सकते हैं। सेहत में गिरावट आ सकती है।
किसी बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। गणेश जी और हनुमान जी की पूजा से लाभ होगा। लाल
और पीला रंग लाभ देगा।
धनु- (स्टार खिलाडी- गैरथ बैले, विश्वनाथन आनंद) शनि की साढे़साती पूरे साल लगी रहेगी।
जनवरी में शनि के जातक की ही राशि में जाने से खेल में कुछ गिरावट आएगी। बीच के
कुछ माह शनि के वक्री रहने से विवाद में घिर सकते हैं या फिर अचानक कुछ चमत्कार आपके खेल में
देखने को मिलेगा। चोट लग सकती है। गुरू सितंबर में तुला राशि में जाते ही पुरस्कार
दिलाना शुरू करेगा। लेकिन इसी सितंबर में राहु कुछ विध्न डाल सकता है। मनमुटाव से
बचें, खानेपीने में लापरवाही न बरते। गणेश जी के साथ कार्तिकेय जी की पूजा से लाभ।
लाल और गुलाबी रंग शुभ है।
मकर- (स्टार खिलाडी- अभिनव बिन्द्रा) अब तक अच्छे फल दे रहा शनि जनवरी में जब
धनु राशि में प्रवेष करेगा तब शनि की साढे़साती लग जाएगी। इससे अचानक आप किसी
विष्व खेल प्रतियोगिता में पदक जीतते नजर आ सकते हैं। बीच के कुछ माह शनि के
वक्रीरहने से फिर आपका खेल स्तर गिर सकता है। गुरू सितंबर तक आपकी मदद करता रहेगा
उसके बाद सावधान रहना होगा। राहु-केतु साल भर प्रतिकूल रहेंगे इसलिए आपको अपने खेल
संबंधों को संभालना होगा। नए विज्ञापन मिलने में बाधा आ सकती है। अपने खेल सामान
को लेकर परेषानी हो सकती है। काला और सफेद शुभ रंग हैं। गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा से लाभ होगा।
कुंभ- (स्टार खिलाडी- आर आश्विन) प्रतिकूल चल रहा शनि जनवरी में धनु राशि में
जाने पर शुभ फल प्रदान करेगा। कुछ नए रिकार्ड बना सकते हैं। बीच के कुछ माह शनि के
वक्रीरहने और वृश्चिक राशि में जाने से फिर आपका खेल स्तर गिर सकता है। गुरू के
सितंबर से अनुकूल होने से आपके खेल में उल्लेखनीय सुधार होगा। कप्तान और कोच की
सलाह लाभदायक रहेगी। खिलाड़ियों के साथ विवाद न करें। अचानक कोई चोट उभर सकती है।
नए विज्ञापन मिल सकते हैं। काला और नीला शुभ रंग हैं। गणेश जी की पूजा से विध्न
षान्त होंगे।
मीन- (स्टार खिलाडी- उसेन बोल्ट, राहुल द्रविड, नोवाक जिकोविच) शनि के जनवरी में धनु राशि में जाने के बाद
आपके खेल में कुछ कमी आ सकती है। हां सितंबर तक राहु और गुरू के सहारे नए रिकार्ड
बनाने में कामयाब रहेंगे। सितंबर के मध्य से आपके खेल में गिरावट आ सकती है। नए
विज्ञापन के अनुबंध होने से अच्छी आय की संभावना है। एकल खेल में विजेता बन सकते
हैं। खेल के अलावा कहीं ओर ध्यान देने से नुकसान होगा। पीला और लाल शुभ रंग हैं। गणेश
जी के साथ हनुमान जी की पूजा से लाभ होगा।
संपर्क -09810164171
No comments: