Ads

Ads
Ads

गगन नारंग ने साधा कांस्य पदक पर निशाना

Gagan Narang with his Medal
लंदन ओलंपिक में भारत के पदक जीतने का सिलसिला शुरू हो गया है। शूटिंग में गगन नारंग ने 10 माटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक पर निशाना साधकर भारत को इस ओलंपिक का पहला पदक दिलाया।  फाइनल राउंड मुकाबले में 103.1 (कुल  अंक 701.1) के अंक के साथ नारंग तीसरे पायदान पर रहे। इस पदक के साथ ही भारत भी पदक जीतनेवाले देशों की श्रेणी में आ गया है। 
इस समय चीन 12 पदकों की श्रेणी में सबसे ऊपर है। जबकि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका 11 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इस एक पदक के साथ भारत 22 नंबर पर काबिज है। स्पर्धा का स्वर्ण पदक रोमानिया के एलिन जॉर्ज मोल्दोविनेउ (कुल अंक 702.1) को मिला, जबकि इटली के निकोलो कैम्प्रियानी (कुल स्कोर 701.5) दूसरे स्थान पर रहे।
शरूआती असफतलाओं के बाद भारत के लिए सोमवार का दिन खुशी लेकर आया। जब गगन नारंग ने शूटिंग में कांस्य पदक जीता। यह ओलंपिक में उनका पहला पदक है। पदक जीतने की खबर आने के बाद से ही सभी जगह नारंग के नाम की चर्चा हो रही है। हरियाणा सरकार ने नारंग को एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी कर दी है।
गगन नारंग को राष्ट्रमंडल का अर्जुन भी कहा जाता है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 8 स्वर्ण पदक जीते हैं। वह 2006 विश्व कप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर भी कब्जा जमा चुके हैं। गगन को 2010 में पद्म श्री पुरस्कार और 2011 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

No comments: